BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 4:04 pm
KHABAR : पशु चिकित्सालय में परमानेंट डॉक्टर नहीं होने से विरान हुआ अस्पताल, इलाज के अभाव के कारण गौपालक परेशान, बोले- स्थाई डॉक्टर की हो नियुक्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। सिंगोली स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं रहने से क्षेत्र के पशुपालकों सहित किसी बेसहारा गौवंश के साथ अचानक घटित होने वाली घटना दुर्घटना के समय जीव दया प्रेमियो एवं गौरक्षकों को खासी परेशानी हो रही है। हालत यह है कि लाखों रुपये की लागत से मवेशीयो के बेहतर इलाज के लिए बना पशु अस्पताल शोभा की वस्तु बन गया है। मवेशी अस्पताल में कर्मचारी और डॉक्टर नहीं रहने से यह अस्पताल लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। वैसे झांतला में पशु अस्पताल से लेडीस डॉक्टर को सप्ताह में दो दिनों के लिए सिंगोली, प्रतिनियोजित तो किया गया है लेकिन इसके अलावा अम्बा, परलाई व झांतला क्षैत्र भी इन्ही एक लेडीज डांक्टर के जिम्मे होने से यह प्रतिनियोजन खानापूर्ति ही बना हुआ है। इधर पशु चिकित्सालय बंद होने के कारण इस क्षेत्र के पशुपालकों को अपने मवेशियों का इलाज कराने के लिए भटकना पड़ता है। पशुपालकों को अपनी गाढ़ी कमाई प्राइवेट पशु चिकित्सक पर खर्च करना पड़ रही है। पैसे के अभाव में मवेशियों का सही इलाज नहीं हो पाने से मवेशियों की जान भी चली जाती है। 
पशुपालकों ने बताया कि सिंगोली पशु चिकित्सालय में ताला बंद रहता है। क्षेत्र के जीव दया प्रेमियों व गौरक्षकों आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारी को भी इससे अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पशुओं के आपातकाल में इलाज की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल परिसर में मवेशी को रखने के लिए लाखों खर्च कर बनाए गए भवन विरान हो रहे हैं ,शेड की स्थिति भी बदतर हो चुकी है। स्थानीय पशुपालको, गौरक्षको ने जनप्रतिनिधियों सहित पशु चिकित्सालय विभाग से सिंगोली में परमानेंट स्थाई डॉक्टर की पदस्थापना की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE