मनासा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनासा पिपलिया रावजी मार्ग पर पर अल्हेड के समीप सोमवार देर शाम 4.30 बजे बड़ी घाटी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति रामनारायण पिता पुरालाल किशनपूरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने मनासा थाना डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे 100 डायल वाहन के स्टाफ ने घायल व्यक्ति को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किए। घटना में घायल व्यक्ति के सिर मुंह और पांव पर गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।