BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 6:21 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर ने कहा- भारतीय संस्कृति में वृद्धजन पूज्यनीय व आदर्श माने जाते हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के प्रमुख व प्रतिष्ठित वद्धजनों  को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार आप अपने परिवार, समाज के लिये कार्य कर रहे हैं उसी प्रकार आगे भी करते रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन वृद्धजनो के हित के लिये सभी समुचित प्रयास कर रहा है और आगे इस दिशा में बेहतर करने के लिये एक कार्य योजना तैयार की जायेगी। जिसमें वृद्धजनों की आवश्यकताओं को देखते हुये तथा वृद्धजन द्वारा बताये विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृद्धजन को पूज्यनीय व आदर्श मानते हुये उनकी सेवा अपने घर पर ही करते हैं। फिर भी कुछ कारणों से वृद्धाश्रम बने हैं तो उनकी अधोसंरचना को ठीक किया जायेगा। लेकिन ऐसी कोई परिस्थिति न बने की कभी कोई वृद्धजन वृद्धाश्रम जाये। इसके साथ ही कहा कि जिले में 80 हजार से अधिक वोटर 80 वर्ष से ऊपर हैं वे सभी अपने संवैधानिक अधिकार और कर्त्तव्यों का पालन करते हुये बिना किसी बात से प्रभावित हुये बिना स्वविवेक से मतदान अवश्य करें। इस दौरान मुख्य रूप से वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के जीवन को बाधारहित बनाने के लिये चर्चा की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE