धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के बदनावर तहसील ग्राम बोराली के महेश पिता तेजालाल राठौर को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर की ही ग्राम अरोदा की अशी पिता राहुल प्रजापति को बीमारी के उपचार के लिए 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।