BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 7:07 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान तीन अक्टूबर को सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, 18 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तीन अक्टूबर को भैरून्दा जनपद के ग्राम सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान 18 करोड़ 39 लाख 99 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ग्राम सातदेव में शिव 8 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से शिव मंदिर में मंदिर परिसर के विकास, पार्किंग सुविधा, वाउंड्रीवाल एवं जन सुविधाओ का विकास कार्य, 65 लाख रूपए की लागत से श्रीराम जानकी मंदिर जैत के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से मंडी मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम डिमावर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम सीलकंठ मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
इसी प्रकार 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम रमगढ़ा मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम गुलरपुरा मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम बोरखेडा कलां मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम ऑवलीघाट शिव मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ की लागत से ग्राम ब्रान्दाभान शिव मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ की लागत से शाहगंज प्राचीन शंकर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम हिरानी घाट के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम रानगर घाट के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य तथा एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रूपए की लागत से सीहोर स्थित सारू- मारू की गुफाओं एवं प्राचीन स्तूपां के परिसर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE