BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 7:18 pm
KHABAR : श्रृद्धालय वृद्धाश्रम पहुंच कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान, आश्रम में फ्रिज ना होने पर कलेक्टर मिश्रा ने अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में दान स्वरूप दिया फ्रिज, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। वास्तव में अगर वृद्धजनों की हमें  समझ होती तो इस दिवस की आवश्यकता ही नहीं होती। इस वृद्धजन दिवस मनाने का सही उद्देश्य है की लोग समय निकालकर अपने वृद्धजनों का सम्मान करें। साथ ही अब इसमें काफी अच्छी दिशा में कार्य भी हो रहा हैं। हम तो आज यहां आशीर्वाद लेने आए है। मैं यहां आया तो मुझे जानकारी मिली कि यहां पर आपके लिए फ्रिज उपलब्ध नहीं है इसलिए मैं अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में यहां दान स्वरूप फ्रिज देना चाहता हूं साथ ही यह आगामी एक या दो दिन में उपलब्ध हो जाएगा। ये बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में आयोजित समारोह में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीएम अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी और वृद्धजन उपष्टित थे।

कलेक्टर मिश्रा ने आश्रम पहुंचकर यहां मौजूद वृद्धजनों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सम्मान पाकर वृद्धजन भी अभिभूत थे। इस अवसर पर कलेक्टर मिश्रा ने कहा की आज वृद्धजनों के सम्मान के लिए अब समाज भी आगे आ रहा है। यह जिले के लिए एक अच्छा संदेश है। हम अपने वृद्धजनों से आशीर्वाद चाहते है की हमारे जिले में सुख शांति बनी रहे। हम अपनी ओर से और ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करेंगे। आने वाले समय में जिले में मतदान होना है। उसमे भी आप अपनी ओर है शत प्रतिशत मतदान करें। आपके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह बिल्डिंग पुरानी है। हम इसमें प्रयास कर रहे है की इसमें कुछ हो सके। यहां बच्चों के मूवमेंट को भी हम यहां करने के प्रयास कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE