विदिशा। स्वीप आइकॉन एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के द्वारा आज विदिशा जिले के समस्त नागरिकों से सभी निर्वाचनों में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई है।
स्वीप आईकॉन सत्यार्थी ने विदिशा जिले के नौजवान साथियों, माताओं, बहनों और भाइयों सभी से अपील की है कि वह निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने जारी अपील में कहा है कि हमारे देश के महापुरुषों ने बलिदान देकर देश को आजाद कराया और इसके उपरांत लोकतंत्र की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को तभी सक्रिय, सृदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेंही बनाया जा सकता है जब देश के नागरिकगण अपने मतदान का प्रयोग करें, उन्होंने सभी से प्रार्थना, गुजारिश की है कि वह अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि नागरिकगण अपने मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों सभी से मतदान कराएं।