BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 7:36 pm
KHABAR : नशा मुक्त समाज हम सब की जिम्मेदारी है, बाइक रैली निकालकर शिव कुंज योगा ग्रुप ने दिया नशे को त्यागने का संदेश, दुष्परिणाम भी बताएं, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। नशा नाश का कारण है। यह सर्व विदित है, नशीले पदार्थों के ऊपर चेतावनी लिखी होने के बावजूद नशे के जद में आने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। नशे की लत को बढ़ावा देने के लिए एक ओर जहां संगति जिम्मेदार है ,वहीं दूसरी ओर लोग इसे पीकर अपने आप को महावीर समझने का दिखावा करने लगे हैं । नशा एक सामाजिक बुराई है जिसका अंत भी समाज को ही करना होगा तभी ग्राम ,शहर और देश में नशा मुक्त भारत की इबारत लिखी जा सकेगी । नशे के दुष्परिणाम बताने एवं समाज में नशा मुक्ति जागरूकता लाकर नशा मुक्त भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए शिवकुंज योगा ग्रुप आशाग्राम के द्वारा बाइक रैली एवं आशा ग्राम ट्रस्ट के द्वारा तैयार किया गया रथ निकालकर बड़वानी शहर के प्रमुख मार्गों पर जनजागरुकता रैली निकाली। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित मध निषेध सप्ताह के अंतर्गत आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी इसी कड़ी में आज गांधी जयंती पर नशा मुक्ति बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्ग एवं चौराहों से होकर आशाग्राम ट्रस्ट गांधी चौक पर समाप्त हुई जहां पर शिवकुंज योग साधकों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा तैयार किए गए जन जागरूकता रथ के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागृति के लिए संदेश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव कुंज योगा ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE