BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 7:56 pm
BIG NEWS : गांधी जयंती के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ने किया वृद्धजनों का सम्मान, हेल्थ चेकअप सहित प्रदान किए पौष्टिक आहार के किट, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और गांधी जयंती के उपलक्ष में आज इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। डॉक्टर शक्ति बाला ने वृद्धजनों का हेल्थ चेकअप भी किया। 
रेडक्रॉस स्थित वृद्धाश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रजिया अहमद ने कहा कि वृद्धो के अनुभव अनमोल है। जो बुजुर्गों का ध्यान नहीं रखते हैं वह अब अभागे हैं। खुशकिस्मत वो है, जिन्हें बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलता है। इस दौरान वृद्धजनों ने अपने पीड़ादायक अनुभव सुनाकर माहौल को भावविभोर कर दिया। बुजुर्गों ने बताया कि हमको बच्चों के तिरस्कार के कारण वर्षों से वृद्धा आश्रम में रहना पड़ रहा है। बुजुर्गों का कहना था कि जिन बच्चों को हमने पाला पोसा, बुढ़ापे में उन्होंने हमारा ध्यान नहीं दिया। यहां तक की खाने-पीने के भी मोहताज कर दिए गए। कुछ लोगों ने कहा कि घर से दुखी होकर हम बेसहारा और बेघर हो गए। हमें वृद्ध आश्रम में पनाह लेनी पड़ी। इनरव्हील की अध्यक्ष रजिया अहमद और सदस्यों ने बुजुर्गों को गले लगा कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ बुजुर्गों को पौष्टिक आहार के किट भी प्रदान किए गए। 
कार्यक्रम में सिंधु भागवानी, मंजू ओझा, सिम्मी सलूजा, कुसुम कदम भी मौजूद रही। कार्यक्रम का प्रारंभ इनरव्हील प्रार्थना और मां सरस्वती व ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा अरोड़ा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE