BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 8:04 pm
KHABAR : शमशाबाद में आज से होगा नेशनल चौंपियनशिप कुश्ती का महाकुंभ, सांसद राजबहादुर सिंह होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा।  67वी राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार तीन अक्टूबर को शमशाबाद में होने जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी ने जानकारी देते बताया कि शमशाबाद मे दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्रीय विधायक राजश्री सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित की जायेगी।
राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 1200 कुश्ती के खिलाड़ी एवं उनके अधिकारी हमारे बीच आयें हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने हेतु आवास एवं भोजन के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। नगर में खिलाड़ियों की रैली भी निकाली जाएगी। नगर में कई स्थलों पर रैली के दौरान नगर के व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने नगर के गणमान्य नागरिकों से प्रतियोगिता में शामिल होकर देशभर से आए हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE