विदिशा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज विदिशा जिले के अहमदपुर कस्बा ग्राम के हितग्राही लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा का परिवार लाभान्वित हुआ है। योजना अंतर्गत आज उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। मकान बन जाने पर गृह प्रवेशम् कार्यक्रम अंतर्गत अतिथियों के द्वारा उन्हें गृह प्रवेश कराकर शुभकामनाएं दी गई हैं। हितग्राही के परिवार के द्वारा भी अतिथियों का गृह प्रवेश कराने के लिए अभिनंदन व्यक्त किया गया है।
हितग्राही लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा पहले कच्चे मकान में निवास करते थे योजना अंतर्गत आवेदन करने के उपरांत किस्तों के माध्यम से राशि जारी की गई और आज उनका पक्का मकान बनाकर तैयार हो गया है। सिर के ऊपर पक्की छत मिल जाने पर हितग्राही लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की और धन्यवाद प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि वह जब कच्चे मकान में निवास करते थे उस समय उन्हें बारिश के मौसम में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन योजना तहत लाभ मिल जाने पर पक्का मकान बन गया है तो अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।