BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 10:20 am
KHABAR : रियासत काल से निर्मित ग्वालियर -श्योपुर नैरोगेज रेलवे ट्रैक अब ब्रॉडगेज में परिवर्तित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुर्मू ट्रेन को ग्वालियर से की रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। रियासत काल से निर्मित ग्वालियर - श्योपुर नैरोगेज रेलवे ट्रैक अब ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुर्मू ट्रेन को ग्वालियर से सुमावली तक के लिए रवाना किया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सफर किया ट्रेन के सुमावली पहुंचने पर किसानों व ग्रामवासियों ने रेलगाड़ी का स्वागत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री का भी भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री तोमर के साथ मध्य प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष रघुराज कंसाना सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता भी थे।मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 19 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर आए हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने मुर्मू ट्रेन के द्वारा मुरैना - श्योपुर वासियों को ब्रॉडगेज रेल ट्रैक की सौगात दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ग्रामीणजन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्रामीणजन को अवगत कराते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर से श्योपुर तक  ग्रामीण जीवन रेखा मानी जाने वाली इस रेलवे ट्रैक को उन्नयन करने की मांग क्षेत्र वासियों व्दारा अनेक वर्षों से की जा रही थी।वर्ष 2009 में भाजपा ने भी रेल ट्रेक उन्नयन के लिये आंदोलन  किया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्वालियर से श्योपुर तक के 200 किलोमीटर रेल मार्ग को नेरोगेज से ब्रॉडगेज में बदलने की स्वीकृति दी थी ,जिस पर प्रथम चरण का कार्य 38 किलोमीटर का पूर्ण हुआ है । यह मुर्मू ट्रेन 1 दिन में तीन फेरा ( चक्कर)ग्वालियर सुमावली के लगाऐगी,  जिसका लाभ ग्रामीणजनों को मिलेगा। ग्वालियर से श्योपुर तक रेलवे ट्रैक को ब्रॉडगेज में तब्दील करने के लिए सुमावली से जौरा, कैलारस ,सबलगढ़, ओछापुरा, रघुनाथपुर ,ढोढर व श्योपुर तक निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE