BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 10:52 am
KHABAR : विधायक काश्यप ने किया डॉ. राव द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन, बोले- डॉ. राव ने आजीवन चिंतन और साधना का मार्ग अपनाया, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को एक समारोह में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डा. प्रदीपसिंह राव द्वारा लिखित कुछ तो लोग कहेंगे ही’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर ड़ा. राव ने जीवन प्रबंधन और उसके विभिन्न पहलुओं पर आधारित उक्त पुस्तक को कैंसर पीडितों के सहायतार्थ अर्पित किया है। यह पुस्तक डा. राव द्वारा लिखित 16 वीं पुस्तक है। विमोचन के अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि डॉ. राव ने आजीवन चिंतन और साधना का मार्ग अपनाया, हर विषय पर लिखा, हिंदुस्तान से अफ़ग़ानिस्तान तक शोधपरख लेख लिखे। डॉ. वेदप्रताप वैदिक के सान्निध्य मे सृजन किया। इस पुस्तक की सहज शैली के हर शब्द बोलते से लगते है।

डॉ राव ने इस पड़ाव से जो नवजीवन शुरू किया है उससे नगर और समाज को निश्चित रुप से लाभ होगा।इस अवसर पर डॉ. राव ने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे ही का आशय यह है कि आप अच्छे लक्ष्य पर चलें, किसी के कुछ कहने से विचलित न हों। हर तरह के सुख-दुख को समेटने वाली मेरी यह पुस्तक स्वर्गीय वैदिकजी को समर्पित है और इसकी आय कैंसर पीड़ितों की सहायतार्थ भेंट की जाएगी। इस अवसर पर कैंसर केयर ट्रस्ट के अशोक अग्रवाल ने घोषणा की कि इस पुस्तक से जो भी आय होंगी, उतनी ही राशि वे स्वयं की ओर से भी कैंसर पीड़ितों को अर्पित करेंगे। काश्यप एवम पूर्व प्राचार्य डॉ. ललिता निगम, जनभागीदारी अध्यक्ष खाचरोद कॉलेज अमित सेठी का स्वागत सऊदी अरब में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशन स्कूल्स के स्टेट एसोसिएट डायरेक्टर पार्श्वदीप सिंह ने किया और आभार माना। संचालन डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे सुधिजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE