मनासा। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के हायर सेकेंड्री विद्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर एक बजे करीब पेड़ के ऊपर निकल रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर एक बंदर की मृत्यु हो गई। जिसके बाद लोगो ने मनासा वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग टीम मोकस्थल पहुंची व बंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिया मनासा शासकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बंदर के शव का पोस्टमार्टम किया। देर शाम 4 बजे करीब मनासा वन विभाग ने वन विभाग कार्यालय परिसर में हिंदू रीति रिवाज से बंदर के शव का दाह संस्कार किया।