BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 11:00 am
KHABAR : जिले में वन्य प्राणी सप्ताह अंतर्गत खिवनी अभ्यारण में हुआ तितली सर्वेक्षण, कुल 45 लोगों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में 01 अक्टूबर से शुरू हुए वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत खिवनी अभ्यारण में तितली सर्वेक्षण हुआ। जिसे खिवनी अभ्यारण, देवास वन मण्डल एवं वाइल्ड वारियर्स, इंदौर के संयोजन से करवाया गया । प्रातः 08 बजे से चालू हुआ सर्वे दोपहर 01 बजे तक सम्पन्न हुआ जिसमे कुल स्थलों में 45 लोगों ने भाग लिया।

खिवनी अभ्यारण के इस प्रथम तितली सर्वेक्षण में लगभग 50 से ज्यादा तितली प्रजातीय प्राप्त हुई जिसमे सामान्य तौर पर ना दिखे जाने वाली प्रजातीय जैसे ब्लैक राजा, कॉमन सिल्वर लाइन, एनामोलस नवाब शामिल है । सर्वेक्षण का उद्देश्य अभ्यारण के अंदर मौजूद तितली प्रजातियों को पहचानना एवं उनके संरक्षण में जरूरी कदम उठाना है । तितलियाँ जिनकी आयु अवधि सामान्यत एक माह की होती है बेहद ही संवेदनशील होती है एवं जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और इनके घटते रहवास के कारण इनमें गहरा प्रभाव पड़ा है । इसी उद्देश्य से खिवनी अभ्यारण में तितली सर्वेक्षण का आयोजन कर इनकी प्रजातियों की जानकारी एवं उनके संरक्षण से संबंधित कदम उठाने का प्रयास किया जायगा।

तितली सर्वेक्षण वनमण्डल अधिकारी देवास प्रदीप मिश्रा के मार्ग दर्शन में आयोजित करवाया गया। जिसमे अधीक्षक खिवनी विकास माहोरे, परिक्षेत्र अधिकारी भीम सिंग एवं शैलेन्द्र सोलंकी, वाइल्ड वारियर्स, इंदौर से सचिन मतकर, रितेश खाबिया, अंशुमान शर्मा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर विक्रम, हर्ष विश्वकर्मा, समस्त खिवनी अभ्यारण स्टाफ मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE