देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया की शासन के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर को देवास जिले में ग्राम सभाए का आयोजन किया गया। नियमित एजेण्डा बिंदुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची को शामिल करते हुए आयुष्मान सभा और जन आरोग्य समिति की बैठके भी आयोजित की गई। शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले समितियों के सदस्यो से विस्तार पूर्वक आयुष्मान सभा में आयुष्मान मेले के आयोजन पर चर्चा की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ , आशा कार्यकर्ताओ ने अंगदान का सकल्प लिया और अंगदान का रजिस्ट्रेशन करवाया । सभी से इस कार्य में सहभागी बनने की अपील की , रक्तदान शिविर में नागरिकों ने रक्त दान किया इनका आयुष्मान सभा में समानित किया गया। 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए "सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0" के विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने के बारे में बताया। जन आरोग्य समिति के सदस्यों की सहभागिता के लिए बैठक में चर्चा । डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को UPI व्यवस्था से जोड़ने ,ग्रामवासियों द्वारा स्वयं अपना / अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन / वर्षगांठ ऑगनवाड़ी के बच्चों के साथ मनाए जाने पर चर्चा ।ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं ग्रामों को दुष्ट रूप से स्वच्छ बनाये जाने के विषय पर जागरुकता हेतु सामूहिक चर्चा,स्वछता ही सेवा अंतर्गत ग्रामों में सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान,ग्रामों में स्वच्छता के सम्बंध में चर्चा की गई।