BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 11:18 am
REPORT : कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किया सीधा संवाद, प्रत्येक बच्चों से रूबरू चर्चा कर जानी समस्याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की आज अनूठी संवेदनशील पहल के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की समस्याएं सुनने के लिये संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना एवं प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र बच्चो से संवाद कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने रूबरू चर्चा की। इस दौरान बच्चों के पालकगण भी मौजूद थे। इनसे भी समस्याओं को सुना गया और उनका हाथोहाथ निराकरण किया गया। बच्चों को साईकिल, मिठाई, स्कूल बैग और अन्य उपहार भी दिये गये। साथ ही बच्चों और उनके परिजनों को भोजन भी कराया गया।

गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे अपने नाना-नानी, मामा, मौसी, दादा-दादी, चाचा-चाची, बड़े पापा आदि के साथ पहुंचे थे। बच्चों को पूर्ण सम्मान के साथ हॉल में बैठाया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रत्येक बच्चे को अपने समक्ष मंच पर पालकगण के साथ बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बच्चों से उनकी ‍शिक्षा के बारे में जानकारी ली। पुछा गया कि उन्हें कहीं स्कूल में दिक्कत तो नहीं आ रही हैं। फीस जमा करने में कोई परेशानी तो नहीं हैं। अन्य कोई पारिवारिक परेशानी तो नहीं हैं। मकान और अन्य संपत्ति संबंधी समस्या तो नहीं हैं। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने समस्याएं बताई जिसका हाथोहाथ निराकरण किया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उन्हें हौसला दिलाया कि वे किसी भी तरह की चिंता नहीं करें। जिला प्रशासन उनकी हर समस्या के निराकरण के लिये तत्पर हैं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। प्रशासन पालक के रूप में उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। बच्चों और पालकगणों को पूर्ण सम्मान के साथ भोजन भी कराया गया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भण्डारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE