BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के बीजेपी.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम के सारथी बने पूर्व गृहमंत्री,.. <<     BIG NEWS : पति से परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कैलाश नगर बैरागढ़ में ब्राह्मण समाज की.. <<     KHABAR : इंदौर में मतदान दलों का सात दिवसीय.. <<     NEWS : देवरिया पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास जोर पर,.. <<     KHABAR : अभाविप भोपाल ने निकाली मतदाता जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाली वाहन से शुरू हुई पंचकोशी पद यात्रा,.. <<     KHABAR : अग्रवाल मार्बल हाउस की आड में चल रहा अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रथम बार वोट डालने वाले युवाओं के लिए.. <<     REPORT : मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता पर्ची नहीं मिली तो ऑनलाइन भी ले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 12:23 pm
KHABAR : गोवंश की हत्या को लेकर हिंदूवादियों का हंगामा, थाने पर बैठकर की नारेबाजी, देर रात एफआईआर के बाद उठे बजरंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। खुड़ैल में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां एक गोवंश की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद हिंदूवादी इकट्‌ठा हो गए। इस मामले में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद यहां अफसर भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक उन्हें समझाने का प्रयास किया। जिसमें एफआईआर दर्ज करने के बाद ही हिंदूवादी वहां से हटे साथ ही उन्होंने आरोपियों पर रासुका के साथ मकान तोड़े जाने की भी बात की। फिलहाल अफसर रातभर इलाके में ही डटे रहे।

 

मामला काजी पलासिया का है। यहां गोवंश का गला कटा शव पड़ा मिला। सूचना के बाद यहां काफी हिंदूवादी इकट्‌ठा होने लगे। मामले की जानकारी लगने पर बजरंग दल मालवा प्रांत के तन्नू शर्मा के साथ इंदौर से कई कार्यकर्ता पहुंचे और थानों के बाहर बैठकर नारेबाजी की। बाद में एएसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिंदूवादियों से बात की। वहीं हिंदूवादियों ने बताया कि लगातार इस तरह की घटनाएं गांव में बढ़ रही है। एसीपी ने विशेष चौकिंग चलाने की बात की। वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी की।


रात में हिंदूवादियों के डटे रहने पर अफसरों ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम तहत कार्रवाई की। एफआईआर की कॉपी लेने के बाद ही हिंदूवादियों ने हंगामा खत्म किया। पुलिस की जांच में अब्दुल और चांद नाम के दो युवकों नाम सामने आए हैं। जिनकी जमीन पर गोवंश को काटा जा रहा था। इस मामले में अफसरों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE