BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 12:24 pm
KHABAR : पर्यावरण मित्र योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होने समूह सदस्य हुई रवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पर्यावरण मित्र योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण का वृहत कार्यक्रम 03 अक्टूबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान मे आयोजित किया जा रहा है, कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु आजीविका मिशन के स्वसहायता  समूहो की  52 महिलाएं भोपाल रवाना हुई। आज जिला पंचायत मे आयोजित कार्यक्रम मे सुनीता रमेश मेहरा अध्यक्ष  जिला पंचायत कटनी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया । इसके पूर्व सुनीता मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओ के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास हेतु कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है इसी कडी मे पर्यावरण को हरा भरा, स्वच्छ रखने के उददेश्य से पर्यावरण मित्र योजना लागू की गई है इस योजना के प्रथम चरण मे मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले के  29 संकुल स्तरीय संगठन को नब्बे हजार रूपये की राशि जारी की गई है इस राशि से वे अपने मन मुताबिक स्कूटी क्रय करेगी जिसका उपयोग पर्यावरण को बचाने, स्वच्छ बनाये रखने, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम हेतु किया जायेगा ।  इस संबंध मे शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि पर्यावरण मित्र योजना के द्वितीय चरण मे प्रत्येक विकासखण्ड मे 50 पर्यावरण मित्र तैयार किये जायेगे।  जिन्हे प्रशिक्षण उपरांत तैनात किया जायेगा । जिला स्तर पर स्कूटी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा  जिसमे चयनित 29 संकुल स्तरीय संगठनो के पदाधिकारी को स्कूटी प्रदाय की जायेगी ।  आज के कार्यक्रम मे संजय सोधियॉ, कमलाकर मिश्रा, रामसुजान द्विवेदी, मो सहजाद के अतिरिक्त सानिध्य खरे एवं राजकुमार के साथ साथ बडी संख्या मे महिलाये उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE