BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 12:46 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ विधानसभा में अब तक 600 करोड़ की सड़क बनाई- देवड़ा, वित्त मंत्री ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। वित्त, वाणिज्यिक कर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम लदुसा में 25 लाख रु से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, ग्राम गुलियाना में सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड का लोकार्पण, ग्राम धमनार में नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। ग्राम लामगरी में लागत 3 करोड़ 87 लाख रु से निर्मित होने वाली सड़क लामगरी से नगरी पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, ग्राम पटलावद में 20 लाख रु से निर्मित होने वाले मांगलिक भवन का भूमि पूजन एवं ग्राम रातीखेड़ी में तीखेड़ी से भाट पिपलिया, कटक्या, रानीखेड़ी पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। 
वित्त मंत्री देवडा ने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा में अब तक 600 करोड़ की सड़क बनाई गई है। पहले गांव में कीचड़ हुआ करता था लेकिन आज हर गांव में सड़के बन चुकी हैं एवं गांव को गांव से जोड़ दिया गया है। सरकार किसान हितेषी सरकार है। सरकार ने हमेशा किसानों के बारे में सोचा है। गांधी सागर का पानी हर खेत तक पहुंचेगा। किसान अब 1 साल में तीन बार फसल ले सकेगा। सरकार ने आने वाली पीढ़ी का इंतजाम किया है। घर के लिए 24 घंटे बिजली एवं खेत के लिए 10 घंटे बिजली का इंतजाम किया है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री की तरफ से 6 हजार एवं मुख्यमंत्री की तरफ से 6 हजार रूपए की राशि प्रतिवर्ष मिल रही है। सरकार किसानों को बिना ब्याज के ऋण दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE