BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 1:27 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम एमपी के दो संभागों में फिर कराएगा झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर बना हुआ है। इस एक्टिव मानसून की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। प्रदेश में आज मंगलवार को भी कई जिलों में मौसम बदला सा रहेगा। बीते 24 घंटों में मंडला और खजुराहो में आधा इंच पानी गिरा। वहीं भोपाल, बालाघाट के मलाजखंड, जबलपुर, सतना और पचमढ़ी में बूंदाबांदी हुई। जबकि नीमच व मंदसौर जिले में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में एमपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 29 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 43.5 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि अभी प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव है। इससे अगले दो दिन तक रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 5 व 6 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई भी हो जाएगी। हालांकि अगले सप्ताह ट्रफ लाइन के गुजरने का अनुमान है। इससे हल्की बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर से रात का तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि मानसून की अवधि जून से सितंबर तक रहती है। इस हिसाब से 30 सितंबर को ही मानसूनी सीजन खत्म हो गया है।

आगामी 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश- 
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में सिंगरौली व अनूपपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट जिले में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम सहित कई जिलों में तेज धूप निकलेगी। इनमें से कुछ जिलों में धूप-छांव वाला मौसम बना रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE