BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 5:21 pm
REPORT : ईवीएम वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को दी जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी दिलाया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मतदान में शत-प्रतिशत लोग मतदान करें।  इसके लिये जिले में ईवीएम वीवीपैट मशीन प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट मशीन प्रदर्शन कर बताया जा रहा है कि बैलेट यूनिट मे अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाना होगा। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम चुनाव चिन्ह के सामने वाली लाल लाइट जलेगी। प्रिंटर एक बैलेट पर्ची प्रिंट करेगा जिसमें पसंद के प्रत्याशी के सरल क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होगा। बैलेट पर्ची सात सेकण्ड के लिए दिखेगी उसे बाद कट कर प्रिंटर के ड्राप बाक्स मे गिर जाएगी और एक बीप की आवाज सुनाई देगी। प्रिंट पर्ची को ग्लास मे से देखा जा सकता है। बैलेट पर्ची नही दिखने एवं बीप की आवाज नही आने पर पीठासीन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। ईव्हीएम मशीन में बटन दबाकर वीवीपैट मशीन में जिस प्रत्याशी को मत डाला है। स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इससे अब मतदाता इस बात के लिए निश्चित होगा कि मेने जिसके पक्ष में मत दिया है मतदान वही हुआ है। वीवीपैट मशीन के प्रति मतदाताओं का जहां एक ओर शकांओ का समाधान हो रहा है वही दूसरी ओर मतदान के प्रति जागरूकता बढ रही है। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को स्वीप के माध्यम से दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE