BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 5:25 pm
BIG REPORT : नीमच जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 ग्राम पंचायतों को मिले कचरा वाहन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, अब घर-घर से एकत्रित होगा कचरा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत के वार्ड क्रंमाक 5 क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन मिले हैं। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और जिला पंचायत के सीईओ गुरु प्रसाद ने कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी कचरा वाहन इलेक्ट्रिक बैटरी से संचालित होते है।

15वें वित्त आयोग मद के तहत जल के लिए 50 प्रतिशत और स्वच्छता के लिए 50 प्रतिशत राशि खर्च की जाती है। उसी राशि से यह वाहन ग्राम पंचायतों को दिए गए। यह कचरा वाहन जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लसूडिया तंवर, विशनिया, बोरदिया कला, सिरखेड़ा, भंवरासा, चलदू, आमली खेड़ा, पिपलोन, जवासा और रेवली देवली शामिल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने की ओर एक कदम है। गांव में भी कचरा संग्रहण वाहन की सुविधा घर-घर तक लोगों को मिले, इस उद्देश्य से यह कचरा वाहन भेंट किए गए हैं। आगे और भी वाहन पंचायतों में दिए जाएंगे। जैसे-जैसे राशि आती जाएगी, वाहन देते जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत में कचरा संग्रहण वाहन हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE