BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 7:40 pm
KHABAR : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में बाजना में 4 अक्टूबर को शिविर का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आगामी 4 अक्टूबर को जिले के बाजना में आईटीआई परिसर में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा शिविर आयोजन के लिए एसडीएम सैलाना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
शिविर में विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, जनपद पंचायत, पोस्ट आफिस, बैंक तथा जनजातीय कार्य विभाग के स्टाल शामिल रहेंगे।आयोजित होने वाले शिविर में आयोग के समक्ष कोई भी व्यक्ति जिनमें बच्चे, माता-पिता, संरक्षक देखभालकर्ता या बाल अधिकारों के लिए काम करने वाला कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। बाल श्रम या संकट में फंसे बच्चों का उन्मूलन किशोर न्याय या ऊपेक्षित बच्चे या दिव्यांग बच्चों की देखभाल बाल शोषण और उपेक्षा, बाल देखभाल संस्थान, बाल तस्करी, बच्चों की मौत, अपहरण, लापता बच्चा, हत्या, आत्महत्या, मीडिया द्वारा बाल अधिकार का उल्लंघन, शिक्षा, पोक्सो 2012, बाल विवाह अधिनियम 2006 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, साइबर सुरक्षा आदि सहित बच्चों से संबंधित कानून, बाल स्वास्थ्य देखभाल कल्याण या बाल विकास बाल मनोविज्ञान तथा समाजशास्त्र जोखिम में बच्चे और संवेदनशील परिवारों को पहचान के लिए बुनियादी सुझावात्मक संकेतक शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी वर्ग के बच्चे, सड़कों पर रहने वाले, स्कूलों, बाल देखभाल संस्थान, ऑन बाल गृहों, हॉस्टल या अन्य कोई स्थान जहां बच्चे शिक्षा प्रशिक्षण आदि में सम्मिलित हैं शिविर में अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE