BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 8:03 pm
BIG REPORT : मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली बिल माफ करवाया जाए-
जनसुनवाई में सुरेश पिता तेजुलाल निवासी ग्राम सिया ने बिजली बिल माफ करने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

आर्थिक सहायता दिलाई जाये-
जनसुनवाई में प्रेमबाई पति स्व कमल सिंह निवासी ग्राम जलेरिया सोनकच्छ ने आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

सम्मान निधि की राशि दिलवाई जाए-
जनसुनवाई में लक्ष्मी परमार पति स्व. जितेंद्र परमार निवासी ग्राम खोनपीर पिपल्या ने शासन की योजनांतर्गत सम्मान निधि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

डीपी लगवाई जाए-
जनसुनवाई में संतोष पिता अंबाराम, लाखन पिता शंकरलाल निवासी ग्राम मोरूखेड़ी ने कृषि भूमि क्षेत्र में डीपी लगाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त-
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE