BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 8:20 pm
REPORT : आरओ, एआरओ एवं नोडल अधिकारियों का निर्वाचन प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर जैन ने दिए निर्देश, बोले- सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन दायित्वों को गम्भीरता से लें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी नोडल अधिकारी सौपे गए निर्वाचन दायित्वों को पूरी गम्भीरता से लें और निर्धारित समय सीमा में तपरतापूर्वक निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करे। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जरूरी है, कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करे। प्रशिक्षण में अपर कलेक्‍टर नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, आरओ, एआरओ एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा निर्वाचन 2023  के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने निर्वाचन पूर्व की तैयारियो, निर्वाचन दौरान की तैयारियों और निर्वाचन उपरांत की तैयारियों, निर्वाचन में आरओ की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियां, आचार संहिता प्रभावशील होते ही, की जाने वाली कार्यवाहियां, पठनीय सामग्री की व्‍यवस्‍था करने, आरओ, एआरओ की नियुक्ति, आरओ कक्ष का चयन, आवश्‍यक फार्म, फार्मेट एवं स्‍टेशनरी, अभ्‍यर्थी को दिये जाने वाले दस्‍तावेज, पत्र, सूचनाएं, मानव संसाधन की नियुक्ति एंव प्रशिक्षण, इलेक्‍ट्रानिक उपकरण एवं इन्‍टरनेट कनेक्‍शन,आयटी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और मानव संसाधन, मानव संधासन की नियुक्‍त एवं प्रशिक्षण, अभ्‍यर्थियों की ब्रिफींग की तैयारी एंव अधिसूचना का प्रकाशन,व्‍यय लेखा सेल का गठन, अनुमतियों के लिए सिंगल विण्‍डो, व्‍यय लेखा टीमों, मतदान केन्‍द्र, इलेक्‍शन मटेरियल, मतदान दल गठन एवं समस्‍त प्रशिक्षण, ईव्‍हीएम , एलओआर, एमसीसी, डीसी, आरसी, परिवहन एवं जीपीएस, आरसी, मतदान की तैयारी, मतगणना, मतदान की तैयारी संबंधी पीपीटी माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में डॉ.राजेश पाटीदार द्वारा उपस्थित अधिकारियों की शंकाओं व प्रश्नों का समाधान भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE