BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 8:26 pm
BIG REPORT : 67वीं राष्ट्रीय शालेय कुश्ती क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ, 24 राज्यों की टीमें ले रही भाग, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 67वी राष्ट्रीय शालेय कुश्ती (फ्रीस्टाइल बालक- बालिका अंडर 14 एवं 17 वर्ष) क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग जिला विदिशा द्वारा आठ अक्टूबर तक बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद एवं मुख्य अतिथि राज बहादुर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशाबाद विधायक राजश्री रुद्र प्रताप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथिगण के रूप में जनपद अध्यक्ष संगीता यशपाल रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय प्रदीप माहेश्वरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ममता कमल सिंह चौहान एवं द्रोणाचार्य अवार्डी मानसिंह मुख्य प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग उपस्थित उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं खिलाड़ी रूद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में 24 राज्यों के तथा तीन समितियां सीबीएसई ,विद्या भारती एवं नवोदय विद्यालय समिति में 502 बालक एवं 419 बालिकाएं सम्मिलित होंगे। राणा एस के सुमन पर्यवेक्षक जेडी एसजीएफआई की ओर से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश असम तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, केरल, कर्नाटक उड़ीसा, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र आदि टीम  भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम में डॉल्फिन स्कूल गंजबासौदा, जवाहर नवोदय शमशाबाद, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं। वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल विदिशा द्वारा मार्च पास्ट के दौरान बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मार्च पास्ट के दौरान शमशाबाद नगर में गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह-जगह  खिलाड़ियों एवं ऑफिशल्स का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों हेतु कोल्ड ड्रिंक, पेयजल, टाफी तथा बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम संयोजक संस्था के प्राचार्य आशीष सक्सेना एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत रघुवंशी के द्वारा कार्यक्रम में समस्त अतिथियों तथा खिलाड़ियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE