BREAKING NEWS
NEWS : शिवसेना इकाई के तत्वावधान में 111 लावारिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवीन आपराधिक अधिनियमों विषय पर एक दिवसीय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले के शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत व्यय प्रेक्षक व.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधि के अंतर्गत फलियेवार दलों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान कल,.. <<     KHABAR : शहीद भीमानायक शासकीय महाविद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : वर्ष-2024 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का.. <<     KHABAR : मनासा विकासखंड में लोकसभा निर्वाचन के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री बाबूलाल भगवती सोनी ट्रस्ट द्वारा.. <<     VIDEO NEWS: सेठो के सेठ का खुला भण्डार: इस बार टूटे.. <<     KHABAR : खंडवा में पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 12:00 pm
KHABAR : राज्यमंत्री पटेल ने किया स्व सहायता समूह की बहनों को 37 स्कूटी और 4 करोड़ 55 लाख रूपये का ऋण वितरित, बोले- पर्यावरण सुरक्षित तो हम सब सुरक्षित, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन, स्कूटी एवं ऋण वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देखा गया। 

इस मौके पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत की कृषि एवं सहकारी समिति के सभापति रमाकांत पयासी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला परियोजना प्रबंधक अंजुला झा एवं आजीविका मिशन के जिला स्तरीय तथा विकासखंड स्तरीय स्टाफ के साथ-साथ सभी 37 संकुलों से आई हुई दीदीयां उपस्थित रही। इस दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 37 संकुत स्तरीय संगठनों को पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य किये जाने के लिए स्कूटी तथा 251 स्व-सहायता समूहों को 4 करोड़ 55 लाख रूपये का ऋण बैंक लिंकेज के माध्यम से वितरण कराया गया। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर जिले की 26 हजार से अधिक बहनें लखपति बन गई है। समूह के माध्यम से बहनों को ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे वे कई प्रकार के उत्पाद तैयार कर स्वावलम्बी बन रही है। प्रदेश सरकार समूह की महिलाओं के बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। आज जिले के सीएलएफ महिला स्व-सहायता समूहों को 37 स्कूटी प्रदान की गई है। इस स्कूटी के माध्यम से समूह की बहनें गांव-गांव जाकर जैविक खेती करने, रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करने सहित पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही किसानों को मोटे अनाज की खेती करने और उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। 

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने भी संबोधित किया। राजकुमारी वर्मा से मुख्यमंत्री चौहान ने किया संवाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धा सीएलएफ बारीखुर्द की अध्यक्ष राजकुमारी वर्मा से सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के पूॅछने पर राजकुमारी ने बताया कि मेरे सीएलएफ के अंतर्गत 2617 दीदियां समूह से जुड़ी है। जिनमें से 1965 दीदियां लखपति क्लब में शामिल हो चुकी है। सभी 2617 दीदियां लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने राजकुमारी वर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE