BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 12:03 pm
KHABAR : पाली के गुलाब की खुशबू फैल रही है बेंगलौर तक, फूलों की खेती कर डिंपल की बदली किस्मत, अब प्रतिमाह हो रही इतने हजार की आमदनी, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। जनपद पंचायत सिरमौर के ग्राम पंचायत पाली की डिंपल कभी अपनी खेती की जमीन में गेंहू एवं दलहन की उपज लेकर 30-40 हजार रूपये की आय से गुजर-बसर कर लेती थी। उन्होंने बताया कि खेती से बहुत कम आय मिलती थी इससे पूरे परिवार का गुजर-बसर बमुश्किल हो पाता था। बड़ी कठिनाई में दिन बिताने पड़ते थे। डिंपल ने बताया कि मन में खेती के साथ ही कोई अन्य रोजगार भी करने की इच्छा थी लेकिन कोई मार्गदर्शन देने वाला नहीं था। इसी बीच आवश्यक कार्य से रीवा आना हुआ और उद्यान विभाग में अधिकारियों से मिलने पर उन्होंने फसल विविधीकरण एवं पाली हाउस तैयार कर पुष्प की खेती करने की सलाह दी।               

डिंपल ने बताया कि पाली हाउस लगाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा 33.76 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया साथ ही स्वीकृत ऋण में 16.88 लाख रूपये का अनुदान दिया। प्राप्त ऋण राशि से मैंने 4 हजार वर्ग मीटर में संरक्षित खेती करने के लिए पाली हाउस का निर्माण कराया तथा उपरोक्त भूमि में गुलाब की खेती प्रारंभ की। गुलाब के पौधे बड़े होने पर उनके फूलों को रीवा में विक्रय करने के लिए भेजा। मेरा गुलाब हाथों-हाथ बिक गया तथा उससे 60-70 हजार रूपये की आय हुई। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने सलाह दी की अपने द्वारा उत्पादित गुलाब के फूल कर्नाटक एवं दिल्ली तथा अन्य दूसरे महानगरों में भेजों उनकी सलाह पर मैंने गुलाब के फूल दिल्ली, बेंगलौर, आगरा एवं अन्य महानगरों में भेजा। जहां एक ओर गुलाब ने शहरों को अपने खुशबू से गमका दिया वहीं इससे प्राप्त लाखों रूपये की आय में मेरे जीवन को बदल दिया। डिंपल संरक्षित खेती करके काफी खुश एवं प्रसंन्न है। उसने कहा कि पारंपरिक खेती के स्थान पर फसल विविधीकरण एवं फूलों की खेती में अच्छा भविष्य है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE