BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 12:05 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और नीमच शहर का महावीर नगर, जब 23 साल का अनिल रेलवे लाइन पर मिला इस हाल में तो फेल गई सनसनी, आनन फानन में परिजनों ने लगाई अस्पताल दौड़, परिवार में पसरा मातम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर       

Share On:-

नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महावीर नगर रेलवे फाटक पर मंगलवार-बुधवार की रात्रि में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार अनिल पिता कैलाश डांगी उम्र 23 साल जाति मेघवाल मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि क़रीब ढाई बजे महावीर नगर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसके दोनों पाँव कट गए। जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं के केंट पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले में जाँच शुरू कर दी है। अनिल ग्वालटोली में कृष्णा धर्म कांटे के पास किराए के मकान में रहता था। वह अविवाहित था और ईंट के भट्टे पर काम करता था। 
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। रात में घटना के बाद उसके काका प्रहलाद डांगी अनिल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पुलिस की जांच के बाद ही तथ्य सामनै आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE