BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 12:39 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी के कई जिलों में लौटता मानसून कराएगा झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा के नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के कई जिलों में अक्टूबर माह की शुरूआत से ही बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर एमपी में दिखाई दे रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई भी हो गई है। प्रदेश में आज बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला सा रहेगा। बीते 24 घंटों में सिंगरौली व अनूपपुर जिले में मध्यम बारिश हुई। वहीं सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट जिले में भी बूंदाबांदी हुई। जबकि नीमच व मंदसौर जिले में मौसम साफ रहा। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 29 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 43.5 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

सीनियर वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अक्टूबर का महीना चेंज ओवर पीरियड रहता है। इस महीने मानसून विदाई पर रहता है। इससे आसमान साफ हो जाता है। इस कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होती है। एमपी में पिछले 10 साल से बारिश, गर्मी और ठंड का यह ट्रेंड रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 

एमपी के इन जिलों से मानसून विदा-
एमपी के 19 जिलों से मानसून विदा हो गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, मुरैना और श्योपुरकलां शामिल हैं। 

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश-
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक मौसम बदला ही रहेगा। इसके बाद यहां से भी मानसून की विदाई हो जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE