BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 1:25 pm
KHABAR : खेल मंत्री ने किया लाल कॉलेज के नवीन भवन के निर्माण एवं प्राचीन भवन के जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी (लाल कॉलेज) के प्रांगण में 393.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए नवीन भवन का निर्माण एवं प्राचीन भवन का जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के समय में ऐसे विद्यालय एवं महाविद्यालय के ऐसे भवन बनाए जाते थे। जिनमें कमरों की छतों के पास रोशनदान हुआ करते थे। अब मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए जाने वाले विद्यालय एवं महाविद्यालयों के नवीन भवन अत्याधुनिक होते है, उनमें हवा, पानी, टेबल, चेयर, डिजीटल बोर्ड सहित अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें शिक्षा का एक माहौल मिल सके।
खेल मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी को सही मार्गदर्शन देना ही हमारा काम है। विद्यार्थी का काम है, उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सफलता अर्जित करना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संपूर्ण देश को डिजिटल कर दिया गया है। देश के नागरिक अब अपने फोन में स्थित इंटरनेट के माध्यम से किसी भी प्रकार की आवश्यक और जीवन के लिए सार्थक जानकारी एकत्रित करके अपने जीवन को सफल बना सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल फोन और इंटरनेट जितना उपयोगी है, उतने ही इसके दुष्परिणाम भी है, उनसे भी बचकर चलना है। सभी विद्यार्थी लक्ष्य बनाए कि वे किसी भी क्षेत्र में सार्थक प्रयास करें और उन सार्थक प्रयासों से जिले, प्रदेश और देश को गौरवान्वित करना है।
इस मौके पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष डॉ.रश्मि गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.जैन, डॉ.अनीता जैन, डॉ.एस.एस.खण्डेलवाल सहित छात्राएं, शिक्षक एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना सक्सेना द्वारा किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE