BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 2:56 pm
BIG BREAKING : नीमच में कलेक्टर कार्यालय के सामने चक्काजाम, मालवीय बलाई समाज के लोग कर रहे प्रदर्शन, रोहित के हत्यारों को पकड़ने की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। बेटे रोहित मालवीय को इंसाफ दिलाओ, न्याय दिलाओ, न्याय दिलाओ के नारे लगाते हुए मालवीय बलई समाज, युवा शक्ति एवं सर्वजन बहुजन समाज और भीम आर्मी के लोग आज कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क जाम करते हुए धरने पर बैठ गए। बलाई समाज और रोहित मालवीय के परिवार का आरोप है कि 21 सितंबर को रोहित की लाश क्षत-विशत हालत में तीन टुकड़ों में उपरेडा रोड ट्रैचिंग ग्राउंड के पास मिली थी। रोहित को अगुवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। संदिग्ध लोगों की जानकारी भी हमारे द्वारा दी गई थी। लेकिन पुलिस इतने दिन बीत जाने के बावजूद रोहित के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रोहित के परिवार के लोग 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य के लिए शासकीय नौकरी की मांग भी कर रहे है। आज प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। पुलिस की उपस्थिति में नृशंस हत्या का शिकार हुए रोहित की दादी और मां का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ने रोते हुए कहा कि पुलिस हमें न्याय दिलाने में अभी तक नाकामयाब रही। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरवानिया आगमन के दौरान उनसे मिलने नहीं दिया गया। परिवार जनों का कहना है कि आज भी प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पुलिस धरना स्थल तक नहीं आने दे रही। परिवारजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE