BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 4:42 pm
BIG REPORT : नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन कल, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की विशेष उपस्थिति में इन 19 बिंदुओं पर होगा विचार, आपसी सहमति से लगेगी मंजूरी की मुहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन 05 अक्टूबर को आयोजित होगा। बंगला नं. 60 स्थित पुरानी नगर पालिका भवन में सुबह 11.30 बजे नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की विशेष उपस्थिति में सम्मेलन की शुरूआत होगी। उक्त सम्मेलन में कुल 19 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आपसी सहमति से प्रस्तावों को मंजूर किया जाएगा। 

इन प्रस्तावों में लगेगी मुहर-
-तरण पुष्कर में पूर्व कार्यरत जीवन रक्षक अस्थाई रूप से कार्य पर रखे जाने बाबत्। 
- बाग-बगीचा शाखा में पूर्व कार्यरत 01 दैनिक श्रमिक एवं पूर्व कार्यरत 38 संविदा श्रमिकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखे जाने की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत्।
- स्वास्थ्य शाखा में पूर्व कार्यरत 40 अस्थाई जनसेवकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखने बाबत्।
- स्वास्थ्य शाखा में पूर्व कार्यरत 307 अस्थाई जनसेवकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखने बाबत्।
- अटल आश्रय स्थल की चौकीदारी व देखरेख हेतु पूर्व कार्यरत 04 श्रमिकों को आगामी 89-89 दिवस की अवधि हेतु कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत्।
- लोक निर्माण शाखा में पूर्व कार्यरत 1 प्लस 8 अस्थाई श्रमिकों / संविदा श्रमिकों को आगामी 89 दिवस के लिए कार्य पर रखने की स्वीकृति बाबत्।
- सीताराम जाजू सागर बांध पर पूर्व कार्यरत 02 चौकीदार कार्य पर आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत्।
- मृत गवेशी उठाने हेतु पूर्व में कार्य पर रखे गये श्रमिकों को आगामी अवधि हेतु कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत्।
- कलेक्टर कार्यालय में जलसंकट की मीटिंग में दिये निर्देशानुसार जाजू सागर डेम क्षेत्र में अवैध पानी की चोरी व अवैध खेती रूकवाने के लिये आउट सोर्स से कर्मचारी रखने की वित्तिय स्वीकृति बाबत। 
- विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत्।
- आउटसोर्सिंग माध्यम से बगीचा व कर्मशाला शाखा हेतु श्रमिक / ड्रायवर की सेवाएं लेने हेतु अनुबंध व शर्तें विचारार्थ।
- प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर अंतर्गत निर्माण कार्य की प्राप्त न्यूनतम दर में कथन कंस्ट्रक्शन नीमच की वित्तीय स्वीकृति बाबत्।
- वार्ड क्रमांक 27 शिक्षक कालोनी में मकान नं.01 से 81 व 90 से 244 तक सड़क के दोनों और सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य का पुनरीक्षित प्राक्कलन रू .46.56 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत्।
- गैस शवदाह गृह निर्माण कार्य की समयावधि वृद्धि बाबत्।
- वार्ड 38 में भेरूबाबा मंदिर के पास में रानी अवन्तिका बाई लोधी की मूर्ति स्थापना बाबत। 
- नपा स्वामित्व क्षेत्र की भूमियों को संरक्षित किये जाने व म.प्र. अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 अनुसार कार्यवाही संपादन बाबत्।
- धारा 150 / 151 के अंतर्गत नामांतरण विचारार्थ।
- नगरपालिका नीमच सीमा क्षेत्र अंतर्गत छावनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियम 2017 के अंतर्गत प्रकरणों में व्यवस्थापन के अनुमोदन बाबत्।
- नगरपालिका परिषद की विभिन्न योजनाओं में आवंटित भूखण्डों के पट्टानामा की अवधि समाप्त होने से म.प्र. नगरपालिका (अचल सम्पत्ति का अंतरण) नियम 2016 के नियम 17 के अनुसार लीज नवीनीकरण बाबत्।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE