BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 4:49 pm
KHABAR : जनपद पंचायत नीमच कार्यालय में आमजन एवं ग्रामीणों को जादुगर ढोंढूराम ने दिया स्वच्छता का सन्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वस्थ भारत अभियान अन्तर्गत जादूगर ढोंढूराम (नि. तारापुर) ने जनपद पंचायत नीमच कार्यालय में आमजन एवं ग्रामीणों को स्वच्छता, साक्षरता एवं रूढिवादी अंधविष्वास को खत्म करने एवं स्कूल चलो अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में प्रभावी सन्देश कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जादूगर ढोंढूराम ने ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास कचरा नहीं डालने, साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता से रहने सहित अनेक ज्ञानवर्द्धक जानकारी से मोनो एक्टिंग द्वारा अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उपस्थितजनों को अपने बच्चों को संस्कार देने पर बल दिया। साथ ही ग्राम पंचायत हनुमंतिया में भी जादूगर ढोंढुराम ने स्वच्छता सन्देश का प्रभावी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदाबाई मदनलाल धनगर, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुनसिंह, राम गायरी, रवि बना, रविना सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन व विद्यार्थी उपस्थित थे।
5 अक्टूबर 2023 को ग्राम केनपुरिया में सरपंच शांतिलाल कछावा की विशिष्ट उपस्थिति में स्वच्छता सन्देश कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE