BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 5:27 pm
BIG REPORT : अंगदान के पंजीयन में सीहोर प्रदेश में प्रथम स्थान पर, जिले के 1951 नागरिकों ने अंगदान का लिया संकल्प, कलेक्टर सिंह ने शासकीय सेवकों और नागरिकों को किया प्रेरित, पढ़े खबर

Share On:-

सीहोर। प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए गए। जिसमे रक्तदान, अंगदान, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण सहित अनेक गतिविधियाँ शिविर के माध्यम से आयोजित की गई। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत अंगदान के मामले में सीहोर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जिले के 1951 नागरिकों ने अंगदान के लिए पंजीयन कराया है।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अंगदान के लिए पंजीयन कराने अधिक से अधिक नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंगदान महादान है। मृत्यु के पश्चात अंगदान से अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। कलेक्टर प्रवीण सिंह की प्रेरणा से अनेक अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अंगदान का संकल्प लेकर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया है। अंगदान का संकल्प लेकर पंजीयन कराने वाले सभी नागरिकों का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा में उनका यह संकल्प महत्वपूर्ण और दूसरों प्ररेणा देने वाला है। उन्होंने इस अंगदान अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अमले को बधाई दी है।        
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा निरंतर प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सीहोर जिला अंगदान के लिए सर्वाधिक पंजीयन कराने वाला प्रदेश का पहला जिला बना है। उल्लेखनीय है कि कि आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत जिलेभर में 17 सितंबर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सभी विकासखण्डों में सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला और आयुष्मान ग्राम गतिविधियां आयोजित की गई।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE