BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 5:15 pm
KHABAR : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रभावी होने वाले नियमों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाकर अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी हाने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। बताया गया कि आदर्श आचरण संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर शासकीय संपत्तियों से 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक स्थानों से और 72 घंटों के भीतर निजी संपत्तियों का विरूपण हटानें की कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया।
राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के लिए आदर्श आचरण संहिता के दौरान धार्मिक स्थलों का चुनाव प्रचार हेतु उपयोग पर रोक, प्रचार के किसी भी प्रयोजन से किसी भी व्यक्ति की संपत्ति का उपयोग बिना अनुमति नहीं करनें, सभास्थल, जूलूस आदि की अनुमति, समाचार पत्रों में विज्ञापन, विज्ञापन प्रमाणीकरण प्रक्रिया, लाउडस्पीकर की अनुमति, राजनैतिक दलों के झण्डों का उपयोग, संपत्ति विरूपण आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सी विजल एप की प्रक्रिया की भी जानाकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी से दीपक तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से जागीर सिंह भट्टी सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE