कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं द्वारा मतदान हेतु उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम व्हीव्हीपेट की कार्यप्रणाली से आम मतदाताओं को अवगत कराने के उद्देश्य से जन जागरूकता प्रदर्शन जारी करने के निर्देश दिये है।
इस क्रम में मंगलवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों मंे अलग अलग काउंटर स्थापित किये जाकर ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तैनात कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों को ईव्हीएम मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान आम नागरिक ईव्हीएम मशीन में कैसे मतदान करना है का भी नमूने के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए बकायदा तैनात कर्मचारियों के द्वारा कंट्रोल यूनिट के द्वारा प्रदर्शन हेतु वोट रिलीज की जाती है। मतदाता द्वारा व्हीव्हीपेट पर उंगली से दबाने के उपरांत ईव्हीएम मशीन के परिदृश्य पर मतदाता द्वारा किसको मतदान किया गया है का बकायदा प्रदर्शन होता है। जिसे मतदाता स्पष्ट रूप से अवलोकन कर सकते हैं।