BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 6:06 pm
NEWS : यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर गिरिराज मीणा का मनोहर थाना क्षेत्र में तूफानी दौरा, कामखेड़ा में 1 करोड़ की इंटर लॉकिंग व बाबा रामदेव जी की मंदिर की धर्मशाला का किया भूमि पूजन, पढे़ विशाल श्रीवास्तव खबर 

Share On:-

झालावाड़। तंवर समाज की बैठक में शामिल होकर छात्रावास के लिये ढाई लाख रुपए की नकद सहयोग राशि भेंट की गई व मनोहरथाना 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रचार प्रसार में जुट गई है। मानोहरथाना विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार पूर्व विधायक कैलाश मीणा और उनके पुत्र यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर गिरिराज मीणा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर हर समाज की बैठक कर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ गिरीराज मीणा मनोहर थाना के दौरे पर रहे। अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास मीना ने जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार को डॉक्टर गिरिराज मीणा ने मानोहरथाना के दौरे के दौरान कामखेड़ा में दो अलग-अलग करीब 1 करोड़ की लागत से स्वीकृत इंटरलॉकिंग का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया।कामखेड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर गिरिराज मीणा का फूल माला पहनाकर साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मानोहरथाना की खेरखेड़ा ग्राम पंचायत के टकलोन ग्राम में बाबा रामदेव जी की धर्मशाला का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। वहीं बुधवार को मनोहर थाना में तंवर समाज की बैठक मैं डॉक्टर गिरिराज मीणा शामिल हुए। गिर्राज मीणा ने तंवर समाज के उत्थान के लिए मानोहरथाना में बनने वाले छात्रावास के लिए ढाई लाख रुपए की नकद राशि सहयोग स्वरूप भेंट की। जिससे तंवर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। तंवर समाज की बैठक में तंवर समाज के छात्रावास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर,रामप्रसाद तंवर, मांगीलाल तंवर, अनार सिंह तंवर, देवी सिंह तंवर नवयुवक मंडल अध्यक्ष, राम प्रसाद तंवर,किसान नेता लाल सिंह तंवर, जगदीश तंवर,कनीराम,कन्हैयालाल, केदार सिंह सहित समाज के सैकडो गणमान्य लोग मौजूद रहे।तंवर समाज के गणमान्य लोगो ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर गिरिराज मीणा का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया तथा आने वाले विधानसभा चुनावो में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE