BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 6:14 pm
REPORT : विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में मीडिया कार्यशाला सम्‍पन्‍न, कलेक्टर बोले- स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्‍न कराने में मीडिया निभाती है महत्‍वपूर्ण भूमिका, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराने में प्रेस एवं मीडिया जगत की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण का अच्‍छा कार्य हुआ है। हर एक विधानसभा क्षेत्र में 50-50 मतदान केंद्रो पर मतदान प्रतिशत बढाने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। यह बात कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में विधानसभा निर्वाचन  2023 के संदर्भ में आयोजित मीडिया कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, डा.राजेश पाटीदार, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना एवं प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा कि दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्‍टर ने कहा कि जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

एडीएम नेहा मीना ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अच्‍छा कार्य जिले में हुआ है। सभी मतदान केंद्रों को एकीकृत डिजाईन के आधार पर तैयार करवाया जा रहा है। मतदान दलों के कर्मचारियों के कल्‍याण कार्याे पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के प्रयास किए जा रहे है।

कार्यशाला में डॉ.राजेश पाटीदार ने मीडिया कार्यशाला आयोजन के उद्देश्‍य पर प्रकाश डालते हुए एमसीएमसी का गठन, पेड न्‍यूज, विज्ञापनों की निगरानी, प्रिंट मीडिया में विज्ञापन, राजनैतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन, विज्ञापनों के प्रमाणीकरण में ध्‍यान देने योग्‍य बाते, प्रमाणन की समय सीमा, इलेक्‍ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, में विज्ञापनों का प्रमाणीकरण, पेडन्‍यूज के मामलों में की जाने वाली कार्यवाही, पेड न्‍यूज परखने के मापदण्‍ड, फेक न्‍यूज, फेक न्‍यूज पर की जाने वाली कार्यवाही आदि बिंदुओं पर विस्‍तार से प्रकाश डाला।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE