BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 6:56 pm
NEWS : नवागत जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से ली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव अग्रवाल ने आज गुरूवार को मध्यान्ह पश्चात जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपादित करने सहित चुनाव आयोग के विभिन्न नवीन दिशा निर्देशों और किए जा रहे हैं नवाचारों को क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में दिव्यांगजनों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं उनके घर जाकर मतदान करना नवाचार होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, यूआईटी सचिव हिम्मत सिंह बारहट, उपखण्ड अधिकारी रामचन्द्र खटीक, जिला कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर अधिकारियों से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

2014 में किया यूपीएससी टॉप-
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल इससे पूर्व कृषि और पंचायती राज विभाग जयपुर में कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 2014 की यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2015 में झालावाड़ में असिस्टेंट कलक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन एंड फार्मर वेलफेयर, नई दिल्ली में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में काम किया।
अग्रवाल इसके बाद सिरोही के माउंट आबू में एसडीएम, पाली जिले के बाली में एसडीएम, करौली के जिला परिषद चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी विभाग में कमिश्नर, अजमेर डेवलपमेंट अथॉरिटी विभाग में कमिश्नर, टोंक कलेक्टर, बीकानेर में सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि निवर्तमान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया का स्थानान्तरण पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर के महानिरीक्षक के रूप में हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE