BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 7:26 pm
KHABAR : 67वीं राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन, खिलाड़ियों के नगर में मार्च का हुआ स्वागत, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। 67वीं राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती के मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को काफी रोमांचित किया। शमशाबाद में दूसरी बार आयोजित हो रही नेशनल चैंपियनशिप को लेकर नगर में काफी अधिक उत्साह का माहौल है। नागरिक अपने परिवार सहित देश के कौने कौने से आए हुए कुश्ती के खिलाड़ियों को देखने आ रहे हैं। देशभर से आए हुए खिलाड़ी शमशाबाद में आकर काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। आज बुधवार को विभिन्न टीमों के मध्य खेले गए मैचो के परिणाम इस प्रकार रहे। आज हुए मुकाबलों में प्रथम राउंड के बाउट में बालिका वर्ग अंडर 14 में गुजरात ने असम, पंजाब ने विद्या भारती, झारखंड ने आंध्र प्रदेश, केरल ने कर्नाटक, हरियाणा ने महाराष्ट्र, राजस्थान ने तमिलनाडू, मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को हराया। बालिका वर्ग 57 किलोग्राम में मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक ने बिहार, गुजरात ने पुंडुचेरी, हरियाणा ने तेलंगाना एवं राजस्थान ने मणिपुर को हराया। वहीं बालक वर्ग 45 किलोग्राम में पंजाब ने जम्मू कश्मीर, केरल ने छत्तीसगढ़, राजस्थान ने दिल्ली, तेलंगाना ने नवोदय, मध्य प्रदेश ने असम को शिकस्त दी। बालक 52 किलोग्राम में बिहार ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ने दिल्ली को मात देते हुए अगले राउंड के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। 
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों द्वारा नगर में मार्च निकाला गया था। शमशाबाद के नागरिकों ने जिस उत्साह से खिलाड़ियों का स्वागत किया था, उससे ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि उनके प्रशिक्षक एवं अभिभावक अभिभूत नजर आए। गुजरात, राजस्थान, मनीपुर, पंजाब, झारखंड, उड़ीसा से से आए हुए प्रशिक्षकों ने बताया कि खिलाड़ियों का इतना भव्य स्वागत उन्होंने इससे पहले और कहीं नहीं देखा। ऐसा लग रहा था की पूरा शमशाबाद नगर ही स्वागत के लिए सड़को पर उतर आया हो। आयोजन समिति के द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा हेतु पेयजल और भोजन से लेकर समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE