BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 7:45 pm
KHABAR : जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कई विकासखंडों के विद्यार्थियों ने की सहभागिता, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 3 अक्टूबर को  जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता से पूर्व नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. दीपिका शर्मा, ऐश्वर्या दुबे एवं अंशुल राय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। कला उत्सव में रतलाम जिले के पिपलौदा, सैलाना एवं रतलाम विकासखंड के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा कला उत्सव के नियमों का सूक्ष्म निरीक्षण कर एवं प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देख कर रतलाम जिले से विभिन्न विधाओं 1. संगीत शास्त्रीय (गायन)- मयंक पंवार- शासकीय उत्कृष्ट उ .मा.वि. रतलाम। 2. संगीत (गायन)- पारंपरिक लोक संगीत- छात्र- मयंक पंवार- शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रतलाम। छात्रा- गायत्री धनगर- शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि. सी. एम. राइज पिपलौदा।  3. वादन (शास्त्रीय) - मयूर भट्ट- शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.रतलाम। 4. वादन पारंपरिक संगीत- दानित्य प्रजापत- शासकीय सी. एम. राईज, सैलाना। 5. नृत्य- पारंपरिक लोकनृत्य- दर्शना डाबी शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.रतलाम। 6. दृश्य कला (द्वि-आयामी)- अक्षत कसेरा- शासकीय सी.एम. राईज, सैलाना का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव उज्जैन में 07 अक्टूबर को सहभागिता करेंगे।संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं निर्देशित करने वाले शिक्षकों को बधाई दी गई। इस अवसर पर आर. सी. पांचाल, शरद शर्मा, माया मौर्य, डॉ. ललित मेहता, रीना कोठारी, मंजुलता गुप्ता, अर्चना टाक, मणि तोमर एवं अन्य संस्था स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति चावला द्वारा किया गया। आभार संस्था के शिक्षक मनोज मूणत द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE