BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 7:52 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि 1250 रूपए की किस्त की जारी, बोले- महिला सशक्तिकरण की आवाज हूं, मैं शिवराज हूं, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर महिला सम्मेलन में एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1597 करोड़ रूपए अंतरित किए। इस माह बहनों को बढ़ी हुई राशि के रूप में 1250 रूपए की किस्त जारी की गई है। रतलाम जिले में 2 लाख 59 हजार 89 बहनें लाभान्वित हुई है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनें शासन-प्रशासन की गतिविधियों में भाग लें, इसी उद्देश्य से नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनावों में महिला आरक्षण की व्यवस्था की गई। पुलिस में बेटियों की 30 प्रतिशत भर्ती आरंभ की गई, इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाएगा। पुलिस में बड़ी संख्या में बेटियों के आने से बहन-बेटियों की सुनवाई अधिक संवदेनशीलता से हो रही है। मैं बेटियों को बोझ नहीं वरदान बनाने और बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मुझे बहनों की आँखों के आंसू पोंछने, उन पर हो रहे अत्याचार और अन्याय समाप्त करने के लिए ही भगवान ने धरती पर भेजा है। हमने प्रदेश में तय किया कि जो भी मासूम बेटियों के साथ दुराचार करेगा, उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, बहनों के आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास को बढ़ाने के लिए आरंभ की गई है। बहनें योजना में मिल रही राशि का सही उपयोग करें और अपनी जिन्दगी बदलें। हम हर बहन की प्रतिमाह आय 10 हजार रूपए करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की बहनों ने कई कार्य आरंभ किए हैं। बहनें गर्व और सम्मान के साथ अपनी जिन्दगी जिये, यह हमारा मिशन है। मेरे लिए वो दिन चौन और संतोष का होगा जिस दिन एक हजार बेटों पर समान लिंगानुपात में एक हजार बेटियां जन्म लेंगी। प्रदेश में बेटा और बेटी बराबर हों। मुख्यमंत्री चौहान बहनों के स्नेह और अपनत्व से हुए भावुक मुख्यमंत्री चौहान का जनप्रतिनिधियों ने बड़ी पुष्प माला से स्वागत किया। बहनों द्वारा आरती उतारने और उनके स्वरचित गीतों की प्रस्तुति से भावुक होकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं वचन देता हूँ कि ष्बहनों के जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने दूंगाष्।

उन्होंने कहा कि ष्महिला सशक्तिकरण की आवाज हूँ - मैं शिवराज हूँष्, महिला सशक्तिकरण मेरे लिए जीवन का मिशन है, मुझे बहन-बेटियों में जगत जननी भवानी के दर्शन होते हैं।गरीब और किसान के बच्चों को निजी स्कूलों से भी बेहतर स्कूल मिलेंगे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीब और‍किसानों के बच्चों को भी निजी स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल की बिल्डिंग 38 से 40 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। विद्यार्थियों को लैब, लेपटॉप, लायब्रेरी, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों को बस से आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिले, इसके लिए हम हर स्तर पर कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें लेपटॉप, स्कूटी आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी पढ़ें और आगे बढ़ें, हमारी यही मंशा है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रूपए तक है, उन परिवारों के बच्चों का प्रतिष्ठित मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश होने पर फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE