BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 10:58 am
KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में वन विभाग ने किया जैव विविधता एवं वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन, 21 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उत्कृष्ट विद्यालय देवास में वन विभाग द्वारा जैव विविधता एवं वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय देवास में 21 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने प्रश्नावली प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल देवास का प्रथम स्थान रहा, जिसमें विद्यार्थी दीपेश बालोदिया, सिगरफ तहसीन, अंजुमन शेख विद्यार्थी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 देवास के विद्यार्थी अक्सा खान, अंशिका खरे, समर्थ यादव एवं तृतीय स्थान पर सरस्वती बाल विनय मंदिर देवास के विद्यार्थी चित्रांशी, कशिश पटेल, याशु पटेल का स्थान रहा। सफल विद्यार्थियों को वन मंडल अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।  

वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा एक रेली निकालकर वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश दिया गया। वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में बच्चों से वन्यप्राणी एवं अन्य सामान्य ज्ञान के बारे में प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान खरे किंडर हायर सेकेंडरी स्कूल राजोदा, द्वितीय स्थान बलराम सेंधव शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पीपलरावा एवं तृतीय स्थान अतुल मकवाना शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय बागली का रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के श्याम शर्मा, ज्योति जाट, किशन कुरील, कमल परमार, रितु सिसोदिया, अंकित मंडलोई, अंकित खत्री, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, भारत वर्मा, मनोज मंडलोई, शिव बहादूर मौर्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE