रामपुरा। गांधी सागर वन्य जीव पर्यावरसंरक्षण सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत वनमंडलाधिकारी मंदसौर एवं अधीक्षक अभ्यारण्य गांधीसागर के मार्गदर्शन में गांधीसागर अभ्यारण के स्टाफ के द्वारा अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे ग्राम चैनपुरिया के शासकीय विद्यालयों में छात्रों को वन्यजीव एवम पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं जलवायू परिवर्तन से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। बच्चों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली का अनुसरण करने के साथ साथ विशेष मौकों पर पौधा रोपण कर प्रकृति का संरक्षण एवं वन्य जीवों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही गांधीसागर में दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने वाले चीतों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रधानाध्यपक बी एल मस्कोले, शिक्षिका सुनीता माटा, मनोहरी रावत मौजूद थे। उक्त जानकारी वन विभाग से अंकित सोनी ने दी।