BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 11:55 am
BIG NEWS : महू-नसीराबाद हाईवे और स्कीम नं. 36 का युवक, जब निकाली अपाची, फिर जैसे ही लगाया गैर तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़ी एंबुलेंस, परिवार में पसरा मातम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर

Share On:-

नीमच। महू-नसीराबाद रोड नीमच पर कनावटी के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय युवा सिल्वेस्टर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नीमच केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनावटी के आगे जिला पंचायत के सामने देर रात सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार सिल्वेस्टर पीछे से ट्राली में जा घुसा। 
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार सिल्वेस्टर पिता एंथोनी जाति इसाई हाल मुकाम स्कीम नंबर 36 बी रात करीब 10 बजे कनावटी की ओर से अपाची बाइक से नीमच आ रहा था। इसी दौरान जिला पंचायत के सामने बाइक सवार पीछे से ट्राली में जा घुसा। जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय में गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। 
बताया जा रहा है कि मृतक प्रसिद्ध मैकेनिक था, जिसका कनावटी में मुख्य मार्ग पर ऑटो गैरेज है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक तौर पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को भी जप्त कर लिया है। जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में कनावटी के रहवासी और सिल्वेस्टर के परिचित, परिजन इकट्ठा हो गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE