BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 12:44 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में एक बार फिर होगी लौटते मानसून की झमाझम, इस तारीख से बदलेगा मौसम, जानिये मालवा के किन जिलों से विदा हुआ मानसून, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। एमपी के कई जिलों से मानसून की विदाई हो गई है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 19 जिलों से मानसून विदा हो गया है। आगामी 5-6 दिन में पूरे प्रदेश से मानसून लौट जाएगा। बावजूद प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे पहले कई शहरों में गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है। यहां रात का टेम्प्रेचर 1 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। हालांकि दिन में गर्मी अपना असर दिखा रही है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी सीजन जून से सितंबर तक रहता है। अब मानसून की विदाई हो रही है। पिछले 4 दिन में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के कुल 19 जिलों में मानसून लौटने की घोषणा हो गई है। एक-दो दिन में पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन और चंबल संभाग के बाकी जिलों से भी विदाई हो जाएगी, जबकि पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से 10 अक्टूबर तक मानसून विदा हो जाएगा। इस अवधि में बारिश का अनुमान नहीं है। एक ट्रफ लाइन जरूर गुजर रही है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं है।

इन जिलों से हुई मानसून की विदाई-
एमपी के इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, मुरैना, श्योपुरकलां, झाबुआ और धार जिलों से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि 10 अक्टूबर के बाद प्रदेश में एक बार फिर हल्की बारिश होने के आसार है। पूरे महीने मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE