मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि शामगढ़ भ्रमण के दौरान शामगढ़ कृषि उपज मंडी सचिव पर्वत सिंह यादव बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। यादव से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण चाहा गया। स्पष्टीकरण समाधान कारक नहीं होने पर पर्वसिंह यादव सचिव कृषि उपज मंडी समिति शामगढ़ का एक दिवस का वेतन काटने आदेश जारी किया।