BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 1:19 pm
KHABAR : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जगह-जगह मतदाता ले रहे मतदान की शपथ, स्वीप गतिविधियों का प्रतिदिन हो रहा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी, कॉलेज के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ ले रहे हैं। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि, ष् मैं भारत की/का नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेती/लेता हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगी/रखूंगा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगी/करूंगा। शपथ की साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। ऐसे युवा मतदाता से अपील की गई कि वह फार्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही मतदान केंद्र जाकर हर मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर मतदाता को मतदान करना नैतिक जिम्मेदारी है इसकी जागरूकता हम स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कर रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के संपादन मे जिन विभागों तथा अधिकारियों को दायित्व दिया गया है वह पूरी जिम्मेदारियां से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते समय ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी भी दी जा रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का संशय अगर होता है तो उसका समाधान तुरंत किया जा रहा हैं। ग्रामीण हाट बाजारों में स्वीप गतिविधियां की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु हर विधानसभा क्षेत्र मे महिलाओं को भी मतदान का महत्व बताया जा रहा।

समस्त मतदान केन्द्रों मे न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इस बार पहली बार मतदाताओं को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप भी प्रदान की जाएगी। इस बारे में भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE